Rahat Indori Best Lifetime Shayri बन के एक हादसा बाजार में आ जाएगा जो नहीं होगा वो अखबार में आ जाएगा

Rahat Indori Best Lifetime Shayri  

 जागने की भी, जगाने की भी, आदत हो जाए

काश तुझको किसी शायर से मोहब्बत हो जाए

दूर हम कितने दिन से है, ये कभी गौर किया
फिर न कहना जो अयानत में खयानत हो जाए !!

          ################

  

सफर की हद है वहां तक की कुछ निशान रहे
चले चलो की जहाँ तक ये आसमान रहे

ये क्या उठाये कदम और आ गयी मंजिल
मजा तो तब है के पैरों में कुछ थक

रोज तारों को नुमाइश में खलल पड़ता है
चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है

उसकी याद आई है साँसों, जरा धीरे चलो
धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है !!

बन के एक हादसा बाजार में आ जाएगा
जो नहीं होगा वो अखबार में आ जाएगा

चोर उचक्कों की क़द्र, की मालूम नहीं
कौन, कब, कौन सी सरकार में आ जाएगा !!

चेहरों के लिए आईने कुर्बान किये है,
इस शौक में अपने बड़े नुकसान किये हैं,

महफ़िल में मुझे गालियां देकर है बहुत खुश,
जिस शख्स पर मैंने बड़े एहसान किये है !!

साँसों की सीढ़ियों से उतर आई जिंदगी
बुझते हुए दिए की तरह जल रहे है हम

उम्रों की धुप, जिस्म का दरिया सूखा गयी
है हम भी आफ़ताब, मगर ढल रहे हैं हम !!

Comments